मुजफ्फरपुर की लीची के बाद, अब भागलपुर के जर्दालु आम का स्वाद चखेगी दुनिया, विदेशी बाजार में पहली खेप रवाना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2023 12:59 PM

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर की लीची के बाद अब भागलपुर के जर्दालु आम का स्वाद पूरी दुनिया चखने वाली है. बताया जा रहा है कि भागलपुर के किसानों ने एपीडा के माध्यम से जीआई टैग प्राप्त जर्दालु आम की पहली खेप को विदेश रवाना किया है.

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर की लीची के बाद अब भागलपुर के जर्दालु आम का स्वाद पूरी दुनिया चखने वाली है. बताया जा रहा है कि भागलपुर के किसानों ने एपीडा के माध्यम से जीआई टैग प्राप्त जर्दालु आम की पहली खेप को विदेश रवाना किया है. इससे किसानों को अपने उत्पाद का सीधा मुनाफा मिलने वाला है. बिहार का ये आम दुबई में बने दुनिया के सबसे बड़े मॉल में बिक्री के लिए रखा जाएगा. इस पहली खेप को बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ डी आर सिंह ने परम आनंद जैविक बाग से हरी झंडी दिखा के रवाना किया.

पहला मौका जब भागलपुर से दुबई जा रहा आम

बताया जा रहा है कि ये पहला मौका है जब किसान अपने बगीचे का जर्दालु आम तोड़क सीधे भागलपुर से दुबई भेज रहे हैं. मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से बिचौलियों की मदद से किसान अपना उत्पाद इंग्लैंड, बेल्जियम, दुबई सहित कई देशों में भेजते हैं. सीधे माल बेचने से किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने वाला है. बता दें कि इससे पहले एपिडा के माध्यम से किसान जीआई प्रमाणित उत्पाद जैसे कोई भी प्रोडक्ट जैसे जर्दालू आम, कतरनी चावल और मखाना विदेश भेज सकते हैं.

Also Read: Bihar: बांका में हाइवा ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तीन लोगों को कुचला, दो बुजुर्ग की मौत, एक की हालत गंभीर
काफी कोशिश के बाद किसानों को मिला गौरव: डॉ डीआर सिंह

गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के बाद बिहार कृषि विवि के कुसपति डॉ डीआर सिंह ने कहा कि बहुत कोशिशों के बाद बिहार के किसानों को ये गौरव प्राप्त हुआ है. किसान किसी बिचौलिए की मदद के बिना अपने उत्पादों को सीधे विदेशो में निर्यात कर सकेंगे. इससे सभी को भरपूर फायदा होगा. किसान के उत्पाद की कीमत भी अच्छी मिलेगी. साथ ही बिदेशियो को भी स्वादिष्ट चीजे सस्ती मिलेगी. उन्होंने अन्य किसानों को भी अपना उत्पाद विदेश में बेचने के लिए प्रेरित किया.

Also Read: बिहार: पटना में ट्रांसफॉर्मर रिपेयर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया गया काबू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन