कपड़े की गांठ से लदे ट्रक को अपराधियों ने लूटा

एकमा (सारण). छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर माने मठिया गांव के समीप बोलेरो पर सवार आठ हथियारबंद अपराधियों ने कपड़े की गांठ को लेकर सीवान जा रहे एक ट्रक को रोक कर लूट लिया. कपड़े से लदे लोडेड ट्रक लुटने के बाद तीन अपराधी ट्रक को लेकर सीवान की ओर चले गये व पांच अपराधी ट्रक […]
एकमा (सारण). छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर माने मठिया गांव के समीप बोलेरो पर सवार आठ हथियारबंद अपराधियों ने कपड़े की गांठ को लेकर सीवान जा रहे एक ट्रक को रोक कर लूट लिया. कपड़े से लदे लोडेड ट्रक लुटने के बाद तीन अपराधी ट्रक को लेकर सीवान की ओर चले गये व पांच अपराधी ट्रक चालक को मारपीट कर बोलेरो में जबरन बैठा उसे नशे की सूई देकर बेहोश कर दिया. अपराधियों ने ट्रक चालक को मृत समझ उसे मुकुंदपुर माधोपुर गांव के बीच सुनसान जगह पर फेंक दिया. सुबह में होश आने पर ट्रकचालक ग्रामीणों के सहयोग से थाने पहुंच कर घटना के बारे में पुलिस को विस्तृत जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कोइला गांव निवासी व ट्रक संख्या एनटी09के-9213 के चालक सभाजीत यादव तथा सह चालक छपरा शहरी के निवासी धर्मेद्र राय मिर्जापुर से कपड़े की गांठ को ट्रक पर लाद कर छपरा कटहरी बाग एनसीसी ट्रांसपोर्ट से कपड़े को लेकर आये थे. ट्रक से कपड़ा छपरा में ही उतार कर बाकी के सामान सीवान के ट्रांसपोर्ट एजेंसी में ले जा रहे थे, तभी छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर रात्रि साढ़े 10 बजे के करीब माने मठिया गांव के समीप पहले से घात लगाये बोलेरो पर सवार आठ हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक को ओवर टेक कर लूट लिया. वहीं सह चालक छपरा में सामान उतार कर छपरा में ही चालक से कह कर अपना घर चला गया. इस संबंध में एकमा थाने में चालक के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. लूटी गयी संपत्ति लाखों रुपये की आंकी जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अभी तक लूटे गये ट्रक का न तो सामान ही बरामद हुआ है न ही लूटे गये ट्रक और न ही किसी अपराधी की गिरफ्तारी हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










