ममता दीदी के नाम चिट्ठी, बंगाल की युवा पत्रकार ने लिख दी दिल की बात
बंगाल विधानसभा चुनाव
Bengal Vidhan Sabha Election: बंगाल में 15 साल के बाद ममता बनर्जी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही हैं. पहली बार बीजेपी सरकार बनाने की राह में आगे बढ़ती दिख रही है. वैसे में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या बदलाव आएंगे? क्या महिलाओं की उम्मीदें पूरी होंगी? इन्हीं सवालों को लेकर यह आर्टिकल लिखा गया है.
Bengal Vidhan Sabha Election: आज 5 मई 2026 को बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया है. लगभग 15 साल से लगातार सत्ताधारी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी भारी बहुमत की ओर बढ़ रही है. ऐसे में, बंगाल की बेटी होने के नाते मेरे मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद बंगाल की महिलाओं के जीवन में क्या बदलाव आएगा?
दीदी, आपके शासनकाल में हम महिला छात्रों को स्कॉलरशिप की सहायता दी गई, सुविधा के लिए साइकिल मिली और पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी गई इन सबकी मैं सराहना करती हूं. हमारे घर की बड़ी-बुजुर्ग महिलाओं और माताओं के लिए शुरू की गई ‘लक्ष्मी भंडार’ जैसी योजनाओं ने हमारे जीवन को काफी हद तक आसान बनाया है.
लेकिन जब सुरक्षा की बात आती है चाहे आरजी कर कॉलेज दुष्कर्म मामला हो या लॉ कॉलेज दुष्कर्म मामला इन मामलों में आपकी पार्टी द्वारा दिए गए बयान और उन्हें संभालने के तरीके ने हमारे मन में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या हम सच में सुरक्षित हैं?
मैं और बंगाल की हर बेटी यह जानना चाहती है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आने वाली सरकार क्या कदम उठाएगी? क्या हमें फिर से यह कहा जाएगा कि रात 8 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें, या सच में कोई बदलाव आएगा? सत्ता में जो भी आए, बंगाल की हर बेटी को अपने नेताओं से यही उम्मीद है कि वे ऐसी नीतियां और नियम लागू करें, जिससे हमारे मन में यह सवाल दोबारा कभी न उठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










