रंगदारी मांगनेवाला गिरफ्तार

Published at :10 Dec 2013 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगनेवाला गिरफ्तार

गड़खा (छपरा). रंगदारी एवं जान से मारने की धमकी देनेवाले गिरोह के लाइनर (मुख्य सूत्रधार) गड़खा गांव निवासी नामजद अभियुक्त लड्डू मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गड़खा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अजिमुलहक अंसारी से पांच लाख रुपया रंगदारी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी एक अपराधी गिरोह द्वारा अगस्त में […]

विज्ञापन

गड़खा (छपरा). रंगदारी एवं जान से मारने की धमकी देनेवाले गिरोह के लाइनर (मुख्य सूत्रधार) गड़खा गांव निवासी नामजद अभियुक्त लड्डू मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गड़खा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अजिमुलहक अंसारी से पांच लाख रुपया रंगदारी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी एक अपराधी गिरोह द्वारा अगस्त में दिया गया था. पीड़ित द्वारा थाने के दर्ज प्राथमिकी में चार लोगों को नामजद बनाया गया था. थानाध्यक्ष संजीव सिंह और मामले के अनुसंधानकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि इस रंगदारी मामले में कुख्यात अपराधी शरीफ मियां को गड़खा सरकारी गाछी से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जो अभी जेल में है. शरीफ पर परसा थाने में बाइक लूट, अवैध हथियार रखने, भेल्दी थाने में दवा व्यवसायी से 30 हजार की लूट तरैया थाने में हजारों रुपये की लूट का मामला दर्ज है. गिरफ्तार लड्डू मंसूरी उसी कुख्यात शरीफ का मौसेरा भाई है, जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने एवं लाइनर का काम करता है. उसी ने सेवानिवृत्त शिक्षक का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था. गुप्त सूचना मिली थी कि लड्डू मंसूरी अपने गांव आया हुआ है और एक झोंपड़ी में बैठ कर शराब पी रहा है. इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन