ePaper

Muzaffarpur: ट्रक में बने गुप्त तहखाना से 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 19 Nov 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
Accused Arrested

Accused Arrested

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने सरैया थाना के मोहम्मदपुर नया टोला में छापेमारी करके बुधवार को एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. जिसकी खुले बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur: उत्पाद विभाग की टीम ने सरैया थाना के मोहम्मदपुर नया टोला में छापेमारी करके बुधवार को एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. ट्रक के अंदर बनाये गुप्त तहखाने में 150 कार्टन विदेशी शराब छिपा कर रखा गया था. जिसकी खुले बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है. छापेमारी के दौरान दो धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान मुसहरी थाना के तरौरा गोपालपुर निवासी छोटन सहनी और वैशाली जिला के लालगंज थाना के पुरैनिया निवासी पंकज कुमार के रूप में किया गया है. छाता चौक स्थित उत्पाद थाने में गुरुवार की देर शाम तक दोनों धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही थी. उनके मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई 

उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक ट्रक में छिपाकर विदेशी शराब की खेप लायी गयी है. धंधेबाज सरैया होकर इसको मोतीपुर ले जाकर उसकी एक लाइन होटल के समीप लोकल धंधेबाज को डिलीवरी करेंगे. सूचना के आलोक में विशेष टीम का गठन करके छापेमारी की गयी. और शराब लोड ट्रक को जब्त किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

झूठ बोल रहे धंधेबाज: उत्पाद थानेदार

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार धंधेबाज कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है, उसका कहना है कि दोनों को 30 हजार रुपये देकर कहा गया कि यह ट्रक मुजफ्फरपुर के माेतीपुर में पहुंचाना है, वहां कुछ लोग आएंगे उसको ट्रक हवाले कर देना. हालांकि, उत्पाद थानेदार का कहना है कि दोनों धंधेबाज झूठ बोल रहा है. इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. दोनों अपने नेटवर्क के अन्य साथियों को बचाने के लिए झूठ बोल रहा है.

इसे भी पढ़ें: Patna: CM नीतीश के शपथ ग्रहण में होगी PM मोदी की ग्रैंड एंट्री, गांधी मैदान में उतरेगा प्रधानमंत्री का  हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन