Patna: CM नीतीश के शपथ ग्रहण में होगी PM मोदी की ग्रैंड एंट्री, गांधी मैदान में उतरेगा प्रधानमंत्री का  हेलीकॉप्टर

Updated:
विज्ञापन

CM Nitish Kumar and PM Modi

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna: गुरुवार सुबह 11.30 बजे होने वाले नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा करीब आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री पटना के गांधी मैदान जाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उनके हेलीकॉप्टर को सीधे गांधी मैदान में उतारा जाएगा.

विज्ञापन

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड जीत के बाद सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. बुधवार को एनडीए दल के विधायकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार के नाम पर सहमति जताई. जिसके बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास जाकर सरकार बनाने का दावा किया. वहीं, अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज और VVIP शामिल होंगे. 

विज्ञापन

गांधी मैदान में उतरेगा प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर 

जानकारी के मुताबिक, कल सुबह 11.30 बजे होने वाले नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा करीब आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री पटना के गांधी मैदान जाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उनके हेलीकॉप्टर को सीधे गांधी मैदान में उतारा जाएगा. गांधी मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरकर प्रधानमंत्री सीधे मंच पर जाएंगे. जहां नीतीश कुमार सीएम पद की शपथ लेंगे. 

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला 

जानकारी के मुताबिक, ऐन वक्त पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव एसपीजी के आदेश पर किया गया है. क्योंकि कल पटना में VVIP मूवमेंट होने के कारण बहुत सारे सड़कों को या तो ब्लॉक कर दिया गया है या कई मेहमानों के लिए रिजर्व कर दिया गया है. ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उनके हेलीकॉप्टर को गांधी मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लंच के लिए राजभवन जाएंगे प्रधानमंत्री

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर के लंच के लिए राजभवन रवाना होंगे. यहां उन्हें बिहार के पारंपरिक व्यंजनों- लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा और पंतूआ के साथ कम मसाले वाली हरी सब्जियों के खास पकवान परोसा जाएगा. इसके साथ ही पीएम के लिए खास डाइट का भी इंतजाम किया गया है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar: लिट्टी-चोखा, मखाने की खीर, शपथ ग्रहण मेंं शामिल होने वाले मेहमानों के लिए बनाए जा रहे खास पकवान 

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन