आरा में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 6:04 AM

विज्ञापन

आरा (भोजपुर) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में मंगलवार की शाम बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी और दुकान पर आये ग्राहक को गोली मार दी. इस घटना में व्यवसायी की मौत हो गयी, जबकि ग्राहक जख्मी हो गया. मृतक की पहचान हरे राम वर्मा उर्फ हरी जी के रूप में की गयी है. वहीं, […]

विज्ञापन

आरा (भोजपुर) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में मंगलवार की शाम बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी और दुकान पर आये ग्राहक को गोली मार दी. इस घटना में व्यवसायी की मौत हो गयी, जबकि ग्राहक जख्मी हो गया. मृतक की पहचान हरे राम वर्मा उर्फ हरी जी के रूप में की गयी है. वहीं, जख्मी संतोष कुमार सहार थाना क्षेत्र के डिहरा टोला गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि हरे राम वर्मा की नारायणपुर बाजार में दुर्गा ज्वेलर्स नाम की दुकान है.

मंगलवार की शाम बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान पर आये और किसी बात को लेकर बकझक करने लगे. इसी दौरान बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी, जिससे दुकानदार की मौत हो गयी. वहीं, दुकान पर सामान लेने आया संतोष भी गोली लगने से जख्मी हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन