ब्राउन शूगर के साथ पकड़ी गयी भाभी जी

पटना : पटना जिला के विक्रेताओं को ब्राउन शूगर की सप्लाइ करने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड राधा देवी उर्फ भाभी जी को पति गुड्डु कुमार के साथ जक्कनपुर पुलिस ने बुधवार को अनिसाबाद इलाके में स्थित आइसीआइसीआइ बैंक परिसर से दस लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया.इसके बाद इसके चितकोहरा स्थित आवास पर छापेमारी […]
पटना : पटना जिला के विक्रेताओं को ब्राउन शूगर की सप्लाइ करने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड राधा देवी उर्फ भाभी जी को पति गुड्डु कुमार के साथ जक्कनपुर पुलिस ने बुधवार को अनिसाबाद इलाके में स्थित आइसीआइसीआइ बैंक परिसर से दस लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया.इसके बाद इसके चितकोहरा स्थित आवास पर छापेमारी की गयी तो वहां से 20 ग्राम ब्राउन शूगर, एक बाइक, छह चेक बुक, पासबुक, सात महंगे मोबाइल फोन व अन्य कागजात बरामद किया गया.
खास बात यह है कि जांच के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अनिसाबाद के आइसीआइसीआइ बैंक के खाते में 17.46 लाख रुपये व कंकड़बाग के आंध्रा बैंक के खाते में पांच लाख रुपये हैं. दोनों ही खाते राधा देवी उर्फ भाभी जी के नाम पर है.इसके अलावा अन्य खाते में भी लाखों रुपये पड़े हुए हैं. बताया जाता है कि गुड्डु कुमार व उसकी पत्नी राधा देवी कोलकाता के गिरोह से ब्राउन शूगर लेते थे. छह लाख व 12 लाख किलो की क्वालिटी वाले ब्राउन शूगर को दोनों 60 लाख प्रति किलो पटना के ब्राउन शूगर विक्रेताओं को देते थे.
- जक्कनपुर, कंकड़बाग व रामकृष्णा नगर में 14 सितंबर को बरामद किये गये लाखों के ब्राउन शूगर मामले में सप्लायर के रूप में आया था भाभी जी का नाम
- 10 लाख रुपये व एक बाइक भी बरामद, जक्कनपुर पुलिस ने अनिसाबाद में बैंक परिसर से पकड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




