क्राइम पर नहीं हो रहा कंट्रोल, मिर्च व्यवसायी और कपड़ा व्यवसायी से लाखों की लूट

Updated at : 27 Jul 2019 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
क्राइम पर नहीं हो रहा कंट्रोल, मिर्च व्यवसायी और कपड़ा व्यवसायी से लाखों की लूट

कटिहार : कटिहार-कोढ़ा एनएच-81 पर सेमापुर मोड़ के निकट कुर्सिया नारायणपुर चौक के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर मिर्च व्यवसायी से 11.40 लाख रुपये लूट लिये. घटना के दौरान व्यवसायी एवं उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गये. मिर्च व्यवसायी अरुण जायसवाल सहयोगी […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार-कोढ़ा एनएच-81 पर सेमापुर मोड़ के निकट कुर्सिया नारायणपुर चौक के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर मिर्च व्यवसायी से 11.40 लाख रुपये लूट लिये. घटना के दौरान व्यवसायी एवं उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गये.

मिर्च व्यवसायी अरुण जायसवाल सहयोगी प्रीतम ठाकुर के साथ गेड़ाबाड़ी स्टेट बैंक से रुपये निकालकर अपने घर खेरिया की ओर जा रहे थे. उसी दौरान कोढ़ा थाना क्षेत्र के सेमापुर मोड़ के पास कुर्सिया नारायणपुर चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की़

छपरा : कपड़ा व्यवसायी को गोली मार 6.5 लाख लूटे

परा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में अपराधियों ने एक रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर लगभग 6.5 लाख रुपये लूट लिये.शहर के हथुआ मार्केट में कपड़ा दुकान चलाने वाले कुंदन कुमार गुप्ता अपने संबंधी के साथ दिल्ली जाने के लिए छपरा रेलवे जंक्शन पर वैशाली एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे थे.इसी दौरान रेलवे कॉलोनी में अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया. हमले में व्यवसायी के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन