फर्जी वेबसाइट बना, नौकरी का झांसा देकर ऐंठते थे पैसे

Updated at : 16 May 2019 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी वेबसाइट बना, नौकरी का झांसा देकर ऐंठते थे पैसे

पटना : कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों के फर्जी वेबसाइट बना कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों विशाल आनंद व धीरज कुमार उर्फ आर्यन कुमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों चितकोहरा के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों को गर्दनीबाग के अंबेदकर चौक इलाके से […]

विज्ञापन

पटना : कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों के फर्जी वेबसाइट बना कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों विशाल आनंद व धीरज कुमार उर्फ आर्यन कुमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये दोनों चितकोहरा के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों को गर्दनीबाग के अंबेदकर चौक इलाके से पकड़ने में सफलता पायी.

पकड़े गये गिरोह के दोनों सदस्य एफसीआइ, आरआरबी, बीटीइटी, पोस्ट ऑफिस, एसबीआइ, आर्मी, एसएससी का फर्जी वेबसाइट बनाने की तैयारी में जुटे थे. विशाल देश के साइबर क्राइम सेल द्वारा पकड़ा गया था और तिहाड़ जेल में काफी दिनों तक रहा है. इसके खिलाफ लुधियाना में भी साइबर क्राइम सेल से संबंधित मामले दर्ज हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन