महिला से दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 1:11 AM
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने की घटना सामने आयी है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाने को आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि वह विधवा है. गांव में ही रहकर अपने […]
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने की घटना सामने आयी है. इस संबंध में पीड़ित महिला ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए स्थानीय थाने को आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि वह विधवा है. गांव में ही रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए खेत में मजदूरी करती है.
रविवार की शाम वह शौच के लिए घर से बाहर चौर की ओर जा रही थी. उसी वक्त मुसरीघरारी के तीन लोग चौर में जाने के बाद घेर लिया. सब मिलकर उसको जबरन जमीन पर पटक दिया. इसके बाद तीनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे. महिला के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों को आता हुआ देखकर सभी आरोपित घटनास्थल से फरार हो गये. महिला ने मुसरीघरारी थाना में तीनों युवकों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










