पटना में स्कूलों और कालेजों के बाहर पकड़े गये 7000 मनचले

पटना: पटना शहर में स्कूलों और कालेजों के बाहर पिछले छह महीनों के दौरान 7000 मनचले पकडे गए.बिहार विधान परिषद में आज भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव द्वारा पूछे गए एक अल्पसूचित प्रश्न का उत्तर देते हुए गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पटना शहर में स्कूलों और कालेजों के […]
पटना: पटना शहर में स्कूलों और कालेजों के बाहर पिछले छह महीनों के दौरान 7000 मनचले पकडे गए.बिहार विधान परिषद में आज भाजपा सदस्य नवल किशोर यादव द्वारा पूछे गए एक अल्पसूचित प्रश्न का उत्तर देते हुए गृह विभाग के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पटना शहर में स्कूलों और कालेजों के बाहर पिछले छह महीनों के दौरान 7000 मनचले पकडे गए और उन्हें संबंधित थाने लाकर उनके अभिभावकों को बुलाकर उनसे बांड भरवाने के बाद उन्हें छोडा गया.
उन्होंने बताया कि स्कूलों और कालेजों के बाहर लफंगों और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण तथा अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थानीय थानों द्वारा संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाती है और संबंधित थाना अध्यक्षों द्वारा गश्त के क्रम में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के आसपास असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाती है.पुलिस मुख्यालय द्वारा पटना के साथ-साथ प्रदेश के अन्य सभी जिलों को रात्रि गश्त के साथ दिन में भी गश्त कर स्कूलों एवं कालेजों के नजदीक चेकिंग और नजर रखे जाने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




