पटना: पांचवें क्लास की छात्रा से प्रिंसिपल ने किया था दुष्कर्म, डीएनए जांच में हो गयी पुष्टि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 4:17 AM
पटना: फुलवारीशरीफ के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांचवें क्लास (11) की मासूम छात्रा से स्कूल के प्रिसिंपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद ने ही दुष्कर्म किया था. सूत्रों के अनुसार इसकी पुष्टि छात्रा के गर्भ में पल रहे भ्रुण की डीएनए जांच और प्रिंसिपल के डीएनए की जांच से हो गयी है. डीएनए जांच रिपोर्ट […]
पटना: फुलवारीशरीफ के न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पांचवें क्लास (11) की मासूम छात्रा से स्कूल के प्रिसिंपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद ने ही दुष्कर्म किया था. सूत्रों के अनुसार इसकी पुष्टि छात्रा के गर्भ में पल रहे भ्रुण की डीएनए जांच और प्रिंसिपल के डीएनए की जांच से हो गयी है. डीएनए जांच रिपोर्ट में दोनों ही समान पाये गये हैं.
अब इस मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस को पुख्ता साक्ष्य मिल चुका है और उसे सजा दिलाने में काफी मदद मिलेगी. गौरतलब है कि 19 सितंबर को प्रिंसिपल को महिला थाना पुलिस ने मासूम के परिजनों की शिकायत पर गिरफ्तार किया था. परिजनों ने यह जानकारी दी थी कि उनकी बच्ची के साथ प्रिंसिपल कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा था. उन्हें इस बात की जानकारी छात्रा के मेडिकल जांच कराने के बाद हुई. जांच में छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिली. बाद में छात्रा का गर्भपात न्यायालय के आदेश के बाद कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










