हर शुक्रवार जनता की फरियाद सुनेंगी कमिश्नर

पटना: पटना प्रमंडल कमिश्नर एन विजयालक्ष्मी ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा. इसके लिए वे जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे. प्रभात खबर के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि सरकार ने आम लोगों के कल्याण के लिए कई […]
पटना: पटना प्रमंडल कमिश्नर एन विजयालक्ष्मी ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजना का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास होगा. इसके लिए वे जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे.
प्रभात खबर के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि सरकार ने आम लोगों के कल्याण के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलायी हैं. इसका लाभ लोगों को मिले, इस दिशा में सकारात्मक कार्य होगा. योजना के बारे में अधिकारियों से नियमित रूप से जानकारी ली जायेगी. वे प्रत्येक शुक्रवार को जनता की फरियाद सुनेंगी.
लोगों की शिकायत का निबटारा होगा. प्रत्येक शुक्रवार (सरकारी अवकाश को छोड़ कर) को सुबह 11 बजे से जनता दरबार का आयोजन कर आनेवाले लोगों की समस्या को सुन कर निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश देगी. उन्होंने बताया कि पटना प्रमंडल में चल रहे विकासात्मक कार्य की लगातार समीक्षा होगी. विकास के जो कार्य अवरुद्ध हैं, उसकी मॉनीटरिंग कर रूके हुए कार्य को बढ़ाया जायेगा. मंगलवार को कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ कल्याणकारी योजना व विकासात्मक कार्य का रिव्यू किया. कमिश्नर से मिलने के लिए पटना के डीएम डॉ एन सरवण कुमार पहुंचे. उनके साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




