बिहार में 3 दिनों में नहीं मिला बिजली कनेक्शन तो अफसर भरेंगे जुर्माना, कंज्यूमर्स को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

बिहार में 3 दिनों में मिलेगा बिजली कनेक्शन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Electricity: बिहार के बिजली कंज्यूमर्स को सरकार ने राहत दी है. अब तीन दिनों के अंदर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. अगर समय के अंदर बिजली कंज्यूमर्स को यह सुविधा नहीं मिली तो अधिकारी को जुर्माना भरना पड़ेगा. जेडीयू के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Bihar Electricity: बिहार के बिजली कंज्यूमर्स के लिए बिहार सरकार की ओर से राहत भरा फैसला लिया गया है. बिजली कनेक्शन के लिए कई बार कंज्यूमर्स को बिजली ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं. कनेक्शन के लिए कभी-कभी महीनों कंज्यूमर्स को इंतजार करना पड़ता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बिहार सरकार ने अब नई व्यवस्था अपनाई है.

विज्ञापन

जेडीयू ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

जेडीयू के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया गया. इस पोस्ट में यह जानकारी दी गई कि बिजली कंज्यूमर्स को 3 दिनों के अंदर ही कनेक्शन दिया जाएगा. अगर तय समय में यह सुविधा कंज्यूमर्स को नहीं मिलती है तो अधिकारियों को जुर्माना भरना पड़ेगा. जिम्मेवार अधिकारी को खुद के पॉकेट से 1000 रुपए हर रोज के हिसाब से देना पड़ेगा.

नई व्यवस्था से मिल सकेगा ये फायदा

एक्स अकाउंट के जरिए शेयर किए गए पोस्ट में क्लियर लिखा गया है, ‘अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए नीतीश सरकार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब समय पर सेवा सुनिश्चित नहीं करने पर अधिकारियों पर जुर्माना लगाया जाएगा. इस प्रावधान से बिजली सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी.’

किस इलाके में कितने दिन में मिलेगा कनेक्शन?

पोस्ट में यह जानकारी दी गई कि अगर कोई कंज्यूमर शहरी इलाके में रहते हैं तो आवेदन मिलने के तीन दिनों के बाद ही उन्हें कनेक्शन दिया जाएगा. जबकि अन्य शहरी इलाकों या टाउनशिप के लिए यह समय-सीमा 7 दिन तय की गई है. इसके अलावा ग्रामीण इलाके में 15 दिनों के अंदर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. ग्रामीण इलाके में इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियों को देखते हुए 15 दिन का समय दिया गया है.

Also Read: मुजफ्फरपुर पुलिस का एक्शन, अवैध गैस कटिंग के खेल का भंडाफोड़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन