गोपालगंज में डकैती के दौरान महिला की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2018 4:19 AM

विज्ञापन

मांझा (गोपालगंज) : मांझा थाने के पैठानपट्टी गांव में गुरुवार की देर रात डकैतों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी व चार लाख रुपये के आभूषण व 30 हजार नकद लूट लिये. मृतका रामांती देवी राजकिशोर यादव की पत्नी थी. गोपालगंज में पिछले 24 घंटे में डकैती की दो वारदातें होने से लोगों […]

विज्ञापन

मांझा (गोपालगंज) : मांझा थाने के पैठानपट्टी गांव में गुरुवार की देर रात डकैतों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी व चार लाख रुपये के आभूषण व 30 हजार नकद लूट लिये. मृतका रामांती देवी राजकिशोर यादव की पत्नी थी. गोपालगंज में पिछले 24 घंटे में डकैती की दो वारदातें होने से लोगों में दहशत हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात के करीब 1:30 बजे आठ से 10 की संख्या में हथियारबंद डकैत राजकिशोर यादव के घर में घुस गये और लूटपाट करने लगे. डकैतों के भागने के दौरान रामांती देवी ने देख लिया और शोर मचाने लगी. इस पर डकैतों ने उसे गोली मार दी.

गोली लगने से मौके पर ही महिला की मौत हो गयी. डकैतों को भागते देख ग्रामीणों ने उनका पीछा किया लेकिन अंधेरा होने के कारण झाड़ियों से होकर डकैत फायरिंग करते हुए भाग निकले. शुक्रवार की सुबह वारदात की सूचना मिलने पर मांझा थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
इसके एक दिन पहले बुधवार की रात वरिष्ठ सर्जन डॉ अालोक कुमार सुमन व सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमर कुमार के घर डकैती हुई थी. हथियारबंद डकैतों ने डॉक्टर समेत पूरे परिवार को बंधक बनाकर छह लाख कैश सहित 30 लाख की संपत्ति लूटी थी. इसमें दूसरे दिन भी पुलिस को सुराग नहीं मिला है.
एसपी राशिद जमा ने कहा कि पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. जांच में फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है. जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन