ePaper

भागलपुर सृजन घोटाला : सात प्रखंडों से अवैध निकासी पर प्राथमिकी की तैयारी

Updated at : 17 Sep 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर सृजन घोटाला : सात प्रखंडों  से अवैध निकासी पर प्राथमिकी की तैयारी

भागलपुर : सृजन घोटाले में सात प्रखंडों से भी अवैध निकासी की गयी है, जिसकी प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है. दो दिनों के अंदर प्रखंड के नाजिर से खाता का हिसाब-किताब पूरा करने के लिए कहा गया है. नजारत शाखा से भी ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर राशि की गणना हो रही […]

विज्ञापन
भागलपुर : सृजन घोटाले में सात प्रखंडों से भी अवैध निकासी की गयी है, जिसकी प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी चल रही है. दो दिनों के अंदर प्रखंड के नाजिर से खाता का हिसाब-किताब पूरा करने के लिए कहा गया है.
नजारत शाखा से भी ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर राशि की गणना हो रही है. प्रशासन की तरफ से तमाम निकासी को लेकर महालेखाकार की रिपोर्ट का भी इंतजार हो रहा है. गौरतलब है कि डीएम आदेश तितरमारे के निर्देश पर सभी प्रखंडों में खाता की जांच करने का निर्देश दिया गया था.
विभिन्न प्रखंड के खातों की जांच में यह खुलासा हुआ कि सात प्रखंड के बैंक ऑफ बड़ौदा व इंडियन बैंक से संबंधित खाता में जितने पैसे होने चाहिए, वह नहीं है. सात प्रखंडों के खातो से अवैध निकासी का मामला सामने आ रहा है, उनमें पीरपैंती, कहलगांव, गोराडीह, सन्हौला, नवगछिया, जगदीशपुर, शाहकुंड हैं. सूत्रों के अनुसार, वर्ष 1996 से महालेखाकार की टीम भी ऑडिट कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन