भागलपुर : सृजन के पैसे से हो रहा था जमीन का कारोबार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2017 7:13 AM
विज्ञापन
भागलपुर : सृजन घोटाले में रोज नये खुलासे हो रहे हैं. सूचना है कि सृजन के पैसे से जमीन का कारोबार किया जाता था़ विकास परियोजना के साथ लगती जमीन का सौदा तय करने के लिए डीएम के स्टेनो रहे प्रेम कुमार के साथ भू-माफिया की बैठक होती थी. सृजन महिला विकास सहयोग समिति के […]
विज्ञापन
भागलपुर : सृजन घोटाले में रोज नये खुलासे हो रहे हैं. सूचना है कि सृजन के पैसे से जमीन का कारोबार किया जाता था़ विकास परियोजना के साथ लगती जमीन का सौदा तय करने के लिए डीएम के स्टेनो रहे प्रेम कुमार के साथ भू-माफिया की बैठक होती थी.
सृजन महिला विकास सहयोग समिति के माध्यम से मालामाल हो रहे घोटालेबाज पीरपैंती में तीन एकड़ जमीन पर प्लॉट काट रहे थे. प्रस्तावित फोर लेन के नक्शे के तहत उक्त जमीन की खरीद हुई थी. इस काम में अहम भूमिका डीएम के स्टेनो रहे प्रेम कुमार की ही थी. प्रेम के इशारे पर वहां पर भू-माफिया सक्रिय होकर जमीन की खरीद से लेकर उन्हें टुकड़ों में बेचने का खाका तैयार कर लिया था.
सृजन के दो और पदधारकों ने दी जमानत की अर्जी : सृजन की दो और पद धारक अर्पणा वर्मा व राज रानी वर्मा ने जिला सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में बुधवार को अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है. दोनों आरोपितों ने घोटले की जानकारी से इंकार किया तथा फंसाने का आरोप लगाया. जमानत पर 18 सितंबर को सुनवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










