शर्मनाक : हिमाचल में छोटी बहन के सामने सामूहिक बलात्कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2015 3:06 PM

विज्ञापन

नाहन : हिमाचल प्रदेश में नाहन के नजदीक एक गांव में 15 वर्षीय एक लडकी से उसकी छोटी बहन के सामने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने आज बताया कि इस संबंध में सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीडिता नौवीं कक्षा की छात्रा है. उसे और उसकी 13 […]

विज्ञापन

नाहन : हिमाचल प्रदेश में नाहन के नजदीक एक गांव में 15 वर्षीय एक लडकी से उसकी छोटी बहन के सामने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस ने आज बताया कि इस संबंध में सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीडिता नौवीं कक्षा की छात्रा है. उसे और उसकी 13 वर्षीया बहन को कल आरोपियों ने धमकी दी और उन्हें एक कमरे में ले गए. सिरमौर पुलिस अधीक्षक सौम्य संबसिवन ने बताया कि लडकियों को नशीला पदार्थ पीने को विवश किया गया. इसके बाद तीनों आरोपियों ने छोटी बहन की मौजूदगी में ही बडी बहन से बलात्कार किया.

सूचना मिलने पर नाहन पुलिस हरकत में आई एक आरोपी मोनू को रायपुर रानी से पकड लिया. दो अन्य आरोपी जोगनवाली जंगल से पकडे गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola