भारत सरकार ने शुरू किया Tele-MANAS App और 14416 हेल्पलाइन, अब घर बैठे मिलेगी मानसिक स्वास्थ्य की मदद

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News : मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारत सरकार ने राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टेली मानस (Tele-MANAS) मोबाइल ऐप और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 की शुरुआत की है. इस सेवा के जरिए लोग घर बैठे विशेषज्ञों से गोपनीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे.
Bihar News : (कंचन कुमार) मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारत सरकार ने राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टेली मानस (Tele-MANAS) मोबाइल ऐप और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 की शुरुआत की है. इस सेवा के जरिए लोग घर बैठे विशेषज्ञों से गोपनीय परामर्श प्राप्त कर सकेंगे. इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और आम लोगों तक पहुंचाना है.
24 घंटे, 7 दिन मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह
टेली मानस सेवा सप्ताह के सातों दिन और चौबीसों घंटे उपलब्ध है. यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी समेत 20 भाषाओं में संचालित की जा रही है, जिससे देशभर के लोग अपनी भाषा में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्राप्त कर सकें. सरकार का लक्ष्य है कि जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर विशेषज्ञ परामर्श पहुंच सके.
तनाव, डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याओं में मिलेगा सहारा
इस सेवा का लाभ उदासी, तनाव, चिंता, अनिद्रा, परीक्षा का दबाव, पारिवारिक विवाद और रिश्तों में तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोग उठा सकते हैं. इसके अलावा आत्महत्या के विचार, नशे की लत, स्मृति संबंधी परेशानियां और आर्थिक तनाव जैसी गंभीर परिस्थितियों में भी विशेषज्ञों की सलाह उपलब्ध होगी। इससे समय रहते सही मार्गदर्शन और सहायता मिल सकेगी.
Tele-MANAS App में Self-Care और Wellness Modules की सुविधा
टेली मानस ऐप में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सेल्फ-केयर सामग्री और वेलनेस मॉड्यूल भी उपलब्ध कराए गए हैं. उपयोगकर्ता इन संसाधनों की मदद से अपनी मानसिक स्थिति को समझ सकते हैं और उसे बेहतर बनाने के उपाय सीख सकते हैं. इससे शुरुआती स्तर पर ही मानसिक समस्याओं की पहचान और समाधान संभव हो सकेगा.
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा के दौर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है. टेली मानस ऐप और 14416 हेल्पलाइन लोगों को आसान, सुरक्षित और गोपनीय परामर्श उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यह पहल मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा विशेष लाभ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह सेवा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी, जो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते. मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के माध्यम से अब दूरदराज क्षेत्रों के लोग भी बिना किसी झिझक के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह और सहायता प्राप्त कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










