Dilip Jaiswal: NEET पेपर लीक पर दिलीप जायसवाल बोले- भारत को अस्थिर करना चाहते हैं अमेरिका, चीन और पाकिस्तान

दिलीप जायसवाल
Dilip Jaiswal: कारगिल विजय दिवस, NEET पेपर लीक, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल और जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामायत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. दोनों नेताओं ने अलग-अलग मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष पर भी निशाना साधा.
Dilip Jaiswal: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य को याद किया. उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने जिस बहादुरी से जवाब दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के वीर सैनिकों के साहस और पराक्रम का प्रतीक है.
NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले दिलीप जायसवाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET पेपर लीक मामले पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि देश में हर साल करीब 25 लाख छात्र NEET परीक्षा देते हैं. उनके मुताबिक एक सॉल्वर गैंग और कुछ प्रभावशाली लोगों ने इस साजिश को अंजाम दिया. उन्होंने कहा कि जांच में यह भी देखा जाना चाहिए कि क्या इस मामले में किसी विपक्षी राजनीतिक दल की भूमिका रही है.
अमेरिका, चीन और पाकिस्तान पर दिया बड़ा बयान
दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि कुछ देश भारत में अस्थिरता और अशांति फैलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जैसे देश भारत की शांति को प्रभावित करना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि देश की जनता सब समझती है और समय आने पर सही फैसला करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है, जो स्वागत योग्य कदम है.
पश्चिम बंगाल हिंसा पर भी बोले मंत्री
पश्चिम बंगाल में 'वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज एक्ट, 2026' के तहत दर्ज सात एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय तक टीएमसी सरकार को झेल चुकी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुंडागर्दी पर रोक लगाने की दिशा में लगातार काम कर रही है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जेडीयू सांसद की प्रतिक्रिया
जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामायत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही छात्रों के आंदोलन को संवेदनशील मुद्दा बता चुके थे और उन्होंने छात्रों के प्रति सहानुभूति भी जताई थी. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
छात्रों की मांग मानकर दिया गया इस्तीफा
दिलेश्वर कामायत ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए संसद में सख्त कानून भी बनाया. उनके मुताबिक कुछ विपक्षी दलों ने छात्र आंदोलन को भड़काने का काम किया. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को देखते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया है.
इसे भी पढ़ें: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़की रोहिणी, तेजस्वी यादव बोले- कल तक रिहा करो वरना होगा आंदोलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










