सुल्तान अजलन शाह : मनदीप की हैट्रिक से भारत ने जापान को 4-3 से हराया

इपोह : स्ट्राइकर मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारत ने 26वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के राउंड राबिन मैच में निचली रैंकिंग वाली जापान टीम को 4-3 से हराया. भारत को शुरुआती मिनटों में ही रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके बढ़त दिलायी. भारत उस समय पीछे चल […]
इपोह : स्ट्राइकर मनदीप सिंह की हैट्रिक की मदद से भारत ने 26वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के राउंड राबिन मैच में निचली रैंकिंग वाली जापान टीम को 4-3 से हराया. भारत को शुरुआती मिनटों में ही रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कार्नर पर गोल करके बढ़त दिलायी.
भारत उस समय पीछे चल रहा था जब मनदीप ने गोल करने शुरू किये. उसने आखिरी 10 मिनट में दो गोल करके भारत को अप्रत्याशित हार से बचाया. भारत के लिये रुपिंदर ने छठे मिनट में पहला गोल किया जबकि जापान के लिये हेइता काजुमा मुराता (10वां मिनट), हेइता योशिहारा (43 वां) और जेंकी मितानी (45वां मिनट) ने गोल किये. इसके बाद मनदीप ने 45वें, 51वें और 58वें मिनट में तीन गोल दागे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




