कैरियर ग्रैंड स्लैम से एक जीत दूर पंकज आडवाणी

Published at :28 Apr 2017 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
कैरियर ग्रैंड स्लैम से एक जीत दूर पंकज आडवाणी

दोहा : 16 बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को 5 – 0 से हराकर एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गये. आडवाणी का सामना चीन के एल हाओतियान से होगा जिसने संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद शेहाब को 5 – 3 से मात दी. अब आडवाणी क्यू खेलों में […]

विज्ञापन

दोहा : 16 बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को 5 – 0 से हराकर एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंच गये. आडवाणी का सामना चीन के एल हाओतियान से होगा जिसने संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद शेहाब को 5 – 3 से मात दी.

अब आडवाणी क्यू खेलों में कैरियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं. वह बिलियर्ड्स और स्नूकर में लंबे और छोटे दोनों प्रारुपों में राष्ट्रीय, एशियाई और विश्व चैम्पियनशिप जीत चुके हैं. जीतने पर आडवाणी एशियाई बिलियर्ड्स और स्नूकर खिताब एक ही कैलेंडर वर्ष में जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola