ePaper

फेडरर ने नडाल को हराया, जोकोविच हारे

Updated at : 16 Mar 2017 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
फेडरर ने नडाल को हराया, जोकोविच हारे

इंडियन वेल्स : स्विस स्टार रोजर फेडरर ने आज यहां बीएनपी परिबस ओपन के चौथे दौर के मैच में राफेल नडाल को 6-2 6-3 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. फेडरर ने चार बार नडाल की सर्विस तोड़ी और अब उनकी भिडंत किर्गियोस से होगी. टेनिस के एक अन्य धुरंधर नोवाक जोकोविच शुरुआती दौर […]

विज्ञापन

इंडियन वेल्स : स्विस स्टार रोजर फेडरर ने आज यहां बीएनपी परिबस ओपन के चौथे दौर के मैच में राफेल नडाल को 6-2 6-3 से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. फेडरर ने चार बार नडाल की सर्विस तोड़ी और अब उनकी भिडंत किर्गियोस से होगी. टेनिस के एक अन्य धुरंधर नोवाक जोकोविच शुरुआती दौर में हारकर बाहर हो गये. वह निक किर्गियोस से 4-6, 6-7 से हार गये.

किर्गियोस ने इस तरह दो हफ्ते में दूसरी बार जोकोविच को मात दी. उन्होंने दो मार्च को एकापुलको में भी दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी को हराया था. चौथे वरीय केई निशिकोरी भी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये, उन्होंने डोनाल्ड यंग को 6-2 6-4 से शिकस्त दी. 17वें वरीय जैक सोक ने मालेक जाजिरी को 4-6, 7-6, 7-5 से हराया.

पाब्लो कारेनो बुस्ता ने क्वालीफायर दुसान लाजोविच और पाब्लो क्यूवास ने डेविड गोफिन को शिकस्त दी. महिला वर्ग में आठवीं वरीय स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने 19वीं वरीय अनास्तासिया पावलीयुचेंकोवा को 6-3 6-2 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola