आस्ट्रेलियाई ओपन : सानिया, बोपन्ना मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2017 3:19 PM

विज्ञापन

मेलबर्न : सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना आस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंच गये बोपन्ना और कनाडा की गैब्रियला डाबरोवस्की ने सुपर टाइब्रेकर में माइकल वीनस और कैटरीना स्रेबोत्निक को 6 – 4, 6 – 7, 10 – 7 से हराया. वहीं सानिया और क्रोएशिया के […]

विज्ञापन

मेलबर्न : सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना आस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंच गये

बोपन्ना और कनाडा की गैब्रियला डाबरोवस्की ने सुपर टाइब्रेकर में माइकल वीनस और कैटरीना स्रेबोत्निक को 6 – 4, 6 – 7, 10 – 7 से हराया. वहीं सानिया और क्रोएशिया के इवान डोडिज की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अमेरिकी ओपन चैम्पियन लौरा सीएजेमंड और मेट पाविच को 7 – 5, 6 – 4 से मात दी.

पुरुष युगल में बोपन्ना और लिएंडर पेस के बाहर होने के साथ ही भारतीय चुनौती खत्म हो गयी है. सानिया महिला युगल में चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्रायकोवा के साथ दौड़ में है. लड़कों के एकल वर्ग में भारत के सिद्धांत भाटिया पहले दौर में आस्ट्रेलिया के अलेक्जेंडर क्रनोक्राक से 6 – 2, 6 – 7, 5 – 7 से हार गए. वहीं लड़कियों के पहले दौर में जील देसाई ने आस्ट्रेलिया की कैटलीन स्टेनेस को 6 – 4, 3 – 6, 7 – 5 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola