अश्विन के लिए शानदार रहा साल 2016, टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज और ऑलराउंडर चुने गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2016 4:12 PM
दुबई : रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की भारत की स्पिन जोड़ी ने आज यहां जारी आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में गेंदबाजी सूची में शीर्ष दो स्थानों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है जबकि टीम इंडिया साल का अंत नंबर एक टीम के रुप में करेगी. अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में भी शीर्ष पर चल […]
दुबई : रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की भारत की स्पिन जोड़ी ने आज यहां जारी आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग में गेंदबाजी सूची में शीर्ष दो स्थानों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है जबकि टीम इंडिया साल का अंत नंबर एक टीम के रुप में करेगी. अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में भी शीर्ष पर चल रहे हैं. शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें जडेजा तीसरे स्थान पर नबे हुए हैं.
यह सिर्फ दूसरी बार है जब शीर्ष दो स्थानों पर भारतीय गेंदबाज काबिज हैं. इससे पहले 1974 में बायें हाथ के स्पिनर बिशन सिंह बेदी और लेग स्पिनर भागवत चंद्रशेखर पहले दो स्थान पर काबिज थे. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल का अंत ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के बाद दूसरे स्थान के साथ किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










