''दंगल'' के नायक से 10 गुना ज्यादा सख्त थे महावीर फोगाट

नयी दिल्ली : ओलंपियन विनेश फोगाट ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि उनके ताउ महावीर सिंह फोगाट ‘दंगल’ फिल्म में ‘बापू हानिकारक’ का किरदार निभाने वाले आमिर खान से 10 गुना ज्यादा सख्त थे. यह फिल्म मशहूर कोच और उनकी छात्राओं के जीवन पर आधारित है. राष्ट्रमंडल खेलों की पदधकारी विनेश इससे काफी खुश […]
नयी दिल्ली : ओलंपियन विनेश फोगाट ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि उनके ताउ महावीर सिंह फोगाट ‘दंगल’ फिल्म में ‘बापू हानिकारक’ का किरदार निभाने वाले आमिर खान से 10 गुना ज्यादा सख्त थे. यह फिल्म मशहूर कोच और उनकी छात्राओं के जीवन पर आधारित है. राष्ट्रमंडल खेलों की पदधकारी विनेश इससे काफी खुश थीं कि दंगल ने लोगों को महावीर फोगाट और उनकी पहलवान बेटियों और भतीजी के बारे में लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है.
विनेश ने कहा, ‘‘यह काफी हैरानी भरा है कि दंगल की रिलीज के बाद पूरा फोगाट परिवार काफी लोकप्रिय हो गया है. लेकिन मुझे सबसे ज्यादा हैरानी फिल्म की रिलीज के बाद मीडिया से हुई है. मुझे लगता है कि आमिर सर के साथ गीता दी की शादी के दौरान जितनी मीडिया आयी थी वह साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने के दौरान आयी मीडिया से काफी ज्यादा थी. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










