खेल मंत्रालय ने IOA को कारण बताओ नोटिस जारी किया, मान्यता रद्द करने की धमकी दी

नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और धमकी दी कि अगर संस्था दागी सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले को वापस नहीं लेती तो उसकी मान्यता रद्द कर देगी. कलमाडी और चौटाला को कल चेन्नई में आईओए […]
नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने आज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और धमकी दी कि अगर संस्था दागी सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले को वापस नहीं लेती तो उसकी मान्यता रद्द कर देगी.
कलमाडी और चौटाला को कल चेन्नई में आईओए की सालाना आम बैठक में मानद पद के लिये चुना गया था, जिससे भारतीय खेल जगत में हलचल मच गयी और इससे खेल मंत्रालय काफी नाराज है. आज कलमाडी ने इस पद को ठुकरा दिया, हालांकि अभय चौटाला ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










