मोदी ने कबड्डी टीम को बधाई दी, कहा, हमारे शेरों ने कर दिखाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइनल में ईरान को हराकर लगातार तीसरी बार कबड्डी विश्व कप जीतने के लिए आज भारतीय टीम को बधाई दी. भारत ने ईरान को 38-29 से हराकर खिताब जीता. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कबड्डी विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई. टीम ने […]
विज्ञापन
अहमदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइनल में ईरान को हराकर लगातार तीसरी बार कबड्डी विश्व कप जीतने के लिए आज भारतीय टीम को बधाई दी. भारत ने ईरान को 38-29 से हराकर खिताब जीता.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कबड्डी विश्व कप जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई. टीम ने शानदार कौशल, जज्बा और प्रतिबद्धता दिखाई. शानदार.” खेल मंत्री विजय गोयल ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई.
उन्होंने लिखा, ‘‘और हमारे शेरों ने कर दिखाया. विजेता. टीम को बधाई.” भारतीय क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, धवल कुलकर्णी, वीवीएस लक्ष्मण के अलावा मुक्केबाज विजेंदर सिंह और अभिनेता शाहरुख खान ने भी टीम को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










