ePaper

सानिया शीर्ष रैंकिंग पर बरकरार, बोपन्ना चार पायदान खिसके

Updated at : 17 Oct 2016 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया शीर्ष रैंकिंग पर बरकरार, बोपन्ना चार पायदान खिसके

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई है जबकि एटीपी युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना चार पायदान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए. सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को बीजिंग में हुए चाइना ओपन टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में पराजय झेलनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में नंबर एक पर बनी हुई है जबकि एटीपी युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना चार पायदान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए.

सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को बीजिंग में हुए चाइना ओपन टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में पराजय झेलनी पड़ी थी. सानिया के कुल 8885 रैंकिंग अंक हैं. सानिया की पूर्व जोड़ीदार स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बनी हुई है. पुरुष युगल रैंकिंग में बोपन्ना चार पायदान खिसककर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
वहीं अनुभवी लिएंडर पेस 59वें स्थान पर बने हुए हैं. दिविज शरण और पूरव राजा दो दो पायदान चढ़कर क्रमश: 66वें और 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं. एकल रैंकिंग में साकेत माइनेनी 32 पायदान खिसककर 186वें स्थान पर लुढ़क गए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola