वाकओवर मिलने के बाद जोकोविच पहुंचे तीसरे दौर में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 10:38 AM
न्यूयार्क : गत चैंपियन नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गये जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया. दुनिया के नंबर एक खिलाडी जोकोविच को दूसरे दौर में वाकओवर मिला जब चेक गणराज्य के जिरि वेसले ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया. जोकोविच को भी पहले […]
न्यूयार्क : गत चैंपियन नोवाक जोकोविच अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गये जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया. दुनिया के नंबर एक खिलाडी जोकोविच को दूसरे दौर में वाकओवर मिला जब चेक गणराज्य के जिरि वेसले ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया.
जोकोविच को भी पहले दौर में हाथ में चोट लगी थी. अब वह अर्जेंटीना के गुइडो पेला या रुस के मिखाइल याउजेनी से खेलेंगे. महिला वर्ग में राबर्टा विंची और दो बार की विंबलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा भी तीसरे दौर में पहुंच गए. सातवीं वरीयता प्राप्त विंची ने अमेरिका की क्रिस्टीना मैकहेल को 6 – 1, 6 – 3 से हराया.
अब वह कजाखस्तान की यूलिया पुतिनेत्सेवा या जर्मनी की कारिना वितोफ से खेलेगी. क्वितोवा का सामना 22वीं वरीयता प्राप्त उक्रेन की एलिना स्वितोलिना से होगा जिसने अमेरिका की लौरेन डेविस को 6 – 1, 4 – 6, 6 – 3 से हराया. दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने कनाडा के वासेक पोस्पिसिल को 7 – 6, 6 – 4, 6 – 4 से शिकस्त दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










