रियो में आतंकी हमले का कोई खतरा नहीं : फ्रांस

Published at :20 Jul 2016 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
रियो में आतंकी हमले का कोई खतरा नहीं : फ्रांस

ब्रासीलिया : फ्रांस ने ब्राजील को बताया है कि रियो ओलंपिक में उसके दल पर आईएस द्वारा आतंकी हमले की आशंकायें बेबुनियाद साबित हुई हैं. फ्रांस की खुफिया एजेंसी के प्रमुख क्रिस्टोफ गोमार्ट ने पेरिस पर पिछले साल नवंबर में हुए आतंकी हमले के बाद हुई एक बैठक में इसकी जानकारी दी थी. उस हमले […]

विज्ञापन

ब्रासीलिया : फ्रांस ने ब्राजील को बताया है कि रियो ओलंपिक में उसके दल पर आईएस द्वारा आतंकी हमले की आशंकायें बेबुनियाद साबित हुई हैं. फ्रांस की खुफिया एजेंसी के प्रमुख क्रिस्टोफ गोमार्ट ने पेरिस पर पिछले साल नवंबर में हुए आतंकी हमले के बाद हुई एक बैठक में इसकी जानकारी दी थी. उस हमले में 147 लोग मारे गए थे.

ब्राजील सरकार ने एक बयान में कहा ,‘‘ फ्रेंच सरकार ने ब्राजील को बताया है कि रियो में उसके दल पर आतंकी हमले की आशंका की रपटें गलत साबित हुई.” ब्राजील ने यह भी कहा है कि नीस में गुरुवार को हुए हमले के बाद रियो ओलंपिक की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola