ePaper

डोपिंग प्रकरण में रुस के चार और अधिकारी निलंबित, ओलंपिक से प्रतिबंध पर हो रहा है विचार

Updated at : 19 Jul 2016 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
डोपिंग प्रकरण में रुस के चार और अधिकारी निलंबित, ओलंपिक से प्रतिबंध पर हो रहा है विचार

मास्को : विवादों में घिरे रुस के खेल मंत्री विताली मुत्को ने आज कहा कि सरकार समर्थित डोपिंग के आरोपों के सिलसिले में चार और अधिकारियों को निलंबित किया गया है जबकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति देश को रियो खेलों से प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है. विताली ने आर-स्पोर्ट संवाद एजेंसी से कहा कि […]

विज्ञापन

मास्को : विवादों में घिरे रुस के खेल मंत्री विताली मुत्को ने आज कहा कि सरकार समर्थित डोपिंग के आरोपों के सिलसिले में चार और अधिकारियों को निलंबित किया गया है जबकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति देश को रियो खेलों से प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है.

विताली ने आर-स्पोर्ट संवाद एजेंसी से कहा कि सोमवार को जारी रिपोर्ट में नाम आने के बाद उनकी सलाहकार नतालया झेलानोवा, वरिष्ठ खेल अधिकारियों अवाक अबालयन और इरीना रोडियोनोवा और मास्को डोपिंग रोधी प्रयोगशाला के उप प्रमुख युरी चिझोव को अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है.

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की इस रिपोर्ट में खेल मंत्रालय की धोखाधड़ी की योजना का विस्तार से जिक्र है. देश की खुफिया एजेंसी की मदद से चलने वाली इस योजना से 30 खेल प्रभावित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola