रियो ओलंपिक में रूस पर लग सकता है बैन, फैसला आज

मांट्रियल : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य आज आपात बैठक करके रियो ओलंपिक में रुस की भागीदारी पर फैसला लेंगे चूंकि जांच के बाद 2014 के सोच्चि शीतकालीन खेलों समेत अन्य टूर्नामेंटों में प्रशासन द्वारा संचालित डोपिंग का खुलासा हुआ है. विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने रुस के सभी खिलाडियों और अधिकारियों को अगले महीने […]
मांट्रियल : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य आज आपात बैठक करके रियो ओलंपिक में रुस की भागीदारी पर फैसला लेंगे चूंकि जांच के बाद 2014 के सोच्चि शीतकालीन खेलों समेत अन्य टूर्नामेंटों में प्रशासन द्वारा संचालित डोपिंग का खुलासा हुआ है.
विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने रुस के सभी खिलाडियों और अधिकारियों को अगले महीने होने वाले रियो ओलंपिक से बाहर करने की मांग की है. कनाडा के विधि प्रोफेसर रिचर्ड मैकलारेन ने वाडा के लिये की गई जांच में पाया कि रुस की खुफिया सेवा ने डोपिंग में मदद की और पिछले पांच साल में यह 30 खेलों तक फैला था.
वाडा की कार्यकारी समिति ने कहा कि डोपिंग स्कैंडल में शामिल रुस के तमाम अधिकारियों को बर्खास्त किया जाना चाहिये और रुसी सरकारी अधिकारियों को रियो ओलंपिक समेत अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रवेश नहीं मिलना चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










