बैडमिंटन विश्व रैंकिंग : जयराम शीर्ष 20 में, साइना और सिंधु अपने स्थान पर कायम

Updated at : 14 Jul 2016 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन विश्व रैंकिंग : जयराम शीर्ष 20 में, साइना और सिंधु अपने स्थान पर कायम

कुआलालम्पुर : हाल में अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड में सेमीफाइनल में पहुंचने से भारतीय शटलर अजय जयराम को आज जारी ताजा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ जिससे उन्होंने शीर्ष 20 में वापसी की. जयराम 43673 अंक से 20वें स्थान पर हैं जबकि कनाडा ओपन में पहली जीत से रैंकिंग में […]

विज्ञापन

कुआलालम्पुर : हाल में अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड में सेमीफाइनल में पहुंचने से भारतीय शटलर अजय जयराम को आज जारी ताजा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ जिससे उन्होंने शीर्ष 20 में वापसी की. जयराम 43673 अंक से 20वें स्थान पर हैं जबकि कनाडा ओपन में पहली जीत से रैंकिंग में सुधार करने वाले बी साई प्रणीथ को पिछले हफ्ते अमेरिकी ओपन में शुरुआती दौर में बाहर होने का नुकसान हुआ जिससे वह दो पायदान खिसककर 35वें स्थान पर पहुंच गये हैं.

अन्य पुरुष एकल शटलरों में श्रीकांत किदाम्बी, समीर वर्मा और एच एस प्रणय की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है जो क्रमश: अपने 11वें, 38वें और 29वें स्थान पर बने हुए हैं. अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में जयराम से हारने वाले आनंद पवार को 16 पायदान का फायदा हुआ है, वह सबसे ज्यादा सुधार करने वाले खिलाड़ी रहे और दुनिया के 77वें नंबर पर पहुंच गये.

महिला एकल रैंकिंग में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू क्रमश: अपने पाचवें और 10वें स्थान पर कायम हैं. इनके अलावा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी रियो जाने वाली पुरुष युगल जोड़ी कनाडा ओपन में जीत के बाद अपने 21वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने अपना 21वां स्थान बरकरार रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola