एशियाई टेनिस टूर : प्रेरणा और रिषिका क्वार्टर फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2016 7:43 PM
नयी दिल्ली : शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रेरणा भांबरी और दूसरी वरीय रिषिका सुनकारा ने एशियाई टेनिस टूर में आज यहां महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. राष्ट्रीय चैंपियन प्रेरणा ने इस 5000 डालर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर में आकांक्षा भान को 6-3, 6-2 से जबकि रिषिका ने अमृता मुखर्जी को 6-2, 6-3 […]
नयी दिल्ली : शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रेरणा भांबरी और दूसरी वरीय रिषिका सुनकारा ने एशियाई टेनिस टूर में आज यहां महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. राष्ट्रीय चैंपियन प्रेरणा ने इस 5000 डालर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर में आकांक्षा भान को 6-3, 6-2 से जबकि रिषिका ने अमृता मुखर्जी को 6-2, 6-3 से हराया.
प्रेरणा का अगला मुकाबला साई सुमिता चमार्ती से होगा जिन्होंने क्वालीफायर नित्याराज बाबुराज को 6-3, 6-0 से पराजित किया. रिषिका का सामना ललिता देवराकोंडा से होगा. ललिता ने अर्जा चक्रवर्ती को 6-3, 6-3 से हराया. तीसरी वरीयता प्राप्त इति मेहता, वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले जेनिफर लुइखाम और चौथी वरीय सौजन्या बाविसेटी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










