सरदार की टीम में वापसी, आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में करेंगे टीम की अगुआई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : चैम्पियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत के रजत पदक जीतने के दौरान आराम दिए जाने के कारण नहीं खेले सरदार सिंह को 27 जून से वेलेंसिया में होने वाले छह देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के लिए आज 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. सरदार के साथ ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : चैम्पियनशिप ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत के रजत पदक जीतने के दौरान आराम दिए जाने के कारण नहीं खेले सरदार सिंह को 27 जून से वेलेंसिया में होने वाले छह देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के लिए आज 18 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया.
सरदार के साथ ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकडा की भी टीम में वापसी हुई है. गोलकीपर पीआर श्रीजेश को लंदन में चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए कप्तानी सौंपी गई थी जहां भारत ने प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार रजत पदक जीता.
भारत का डिफेंस काफी मजबूत नजर आ रहा है जिसमें अनुभवी वीआर रघुनाथ और कोथाजीत के अलावा वापसी कर रहे लाकडा और रुपिंदर पाल शामिल हैं. गोलकीपर श्रीजेश के बैकअप के तौर पर विकास दहिया को टीम में बरकरार रखा गया है.
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमें अर्जेन्टीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, आयरलैंड और मेजबान स्पेन होंगे. सरदार ने कहा, ‘‘सप्ताहांत प्रतिष्ठित चैम्पियन्स ट्रॉफी में हमारा पहला पदक जीतने के बाद हम छह देशों के टूर्नामेंट में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त हैं. यह सभी मैच हमारे लक्ष्य रियो ओलंपिक 2016 की तरफ उठने वाले मजबूत कदम हैं.” मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमैंस ने कहा कि रियो ओलंपिक से पहले टीम की तैयारी काफी अच्छी है.
उन्होंेने कहा, ‘‘मैं हाल में लडकों के प्रदर्शन से प्रभावित हूं विशेषकर चैम्पियन्स ट्राफी में. वह ट्रेनिंग के दौरान सीखी जाने वाली चीजों का टूर्नामेंट में अच्छी तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. उम्मीद करता हूं कि यह जज्बा बरकरार रहेगा और हम इसी तरह नतीजे देते रहेंगे.” भारत टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में 27 जून को जर्मनी से भिड़ेगा.
टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, विकास दहिया
डिफेंडर: रुपिंदर पाल सिंह, वीआर रघुनाथ, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार, हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकडा.
मिडफील्डर: दानिश मुज्तबा, चिंगलेनसाना सिंह, मनप्रीत सिंह, सरदार सिंह (कप्तान), एसके उथप्पा, देविंदर, सुनील वालमिकी, हरजीत सिंह.
फारवर्ड: तलविंदर सिंह, एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और निकिन थिमैया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










