फ्रेंच ओपन : डबल्स मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी सानिया और मार्टिना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 10:40 AM

विज्ञापन

पेरिस : युगल मुकाबले में दुनिया की नंबर वन जोड़ी मार्टिना हिंगिंस और सानिया मिर्जा जल्दी ही हारकर बाहर हो गयीं, लेकिन मिक्सड डबल्स के फाइनल मुकाबले में तो दोनों आमने-सामने होंगी. विश्व की नंबर दो जोड़ी सानिया मिर्जा और इवान डोडिंग और गैर वरीयता प्राप्त मार्टिना हिंगस और लियेंडर पेस की जोड़ी कल शनिवार […]

विज्ञापन
पेरिस : युगल मुकाबले में दुनिया की नंबर वन जोड़ी मार्टिना हिंगिंस और सानिया मिर्जा जल्दी ही हारकर बाहर हो गयीं, लेकिन मिक्सड डबल्स के फाइनल मुकाबले में तो दोनों आमने-सामने होंगी. विश्व की नंबर दो जोड़ी सानिया मिर्जा और इवान डोडिंग और गैर वरीयता प्राप्त मार्टिना हिंगस और लियेंडर पेस की जोड़ी कल शनिवार को होगी.
दोनों ही जोड़ी ने अपना-अपना सेमीफाइनल काफी रोमांचक तरीके से जीता.मार्टिना और हिंगिस की जोड़ी ने तीन बार मिक्सड डबल्स का ग्रैंड स्लेम खिताब जीता है. हालांकि इस बार उन्हें कोई वरीयता प्राप्त नहीं है, लेकिन उन्होंने रैकिंग में नंबर 6 के खिलाड़ी अंड्रेएरा और रोजर वैसलिन की जोड़ी को सेमीफाइनल में शिकस्त दी.
वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त सानिया और डोडिंग की जोड़ी ने तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी क्रिस्टीना और हर्बर्ट की जोड़ी को परास्त किया.अब कल का मैच काफी रोमांचक होगा, क्योंकि युगल मुकाबले में एक-दूसरे का साथ देने वाली सानिया और मार्टिना आमने-सामने होंगी और एक दूसरे को शिकस्त देने के लिए अपना शानदार खेल दिखायेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola