मेरीकोम की रियो ओलंपिक में होगी वाइल्ड कार्ड इंट्री !

Updated at : 01 Jun 2016 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
मेरीकोम की रियो ओलंपिक में होगी वाइल्ड कार्ड इंट्री !

नयी दिल्ली : क्वालीफायर के जरिये ओलंपिक का टिकट नहीं कटा सकी स्टार मुक्केबाज एम सी मेरीकाम का रियो ओलंपिक खेलने का सपना अभी टूटा नहीं है और भारत उनके लिये वाइल्ड कार्ड प्रवेश की मांग कर सकता है. मेरीकाम (51 किलो) पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गई थी जो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : क्वालीफायर के जरिये ओलंपिक का टिकट नहीं कटा सकी स्टार मुक्केबाज एम सी मेरीकाम का रियो ओलंपिक खेलने का सपना अभी टूटा नहीं है और भारत उनके लिये वाइल्ड कार्ड प्रवेश की मांग कर सकता है.

मेरीकाम (51 किलो) पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गई थी जो महिला मुक्केबाजों के लिये दूसरा और आखिरी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट था. मेरीकोम को अस्ताना में हुए उस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचना था ताकि रियो का टिकट कटा सके.
भारत में मुक्केबाजी का संचालन कर रही तदर्थ समिति के अध्यक्ष किशन नरसी ने कहा ,‘‘ वह शानदार खिलाड़ी है और उसका योगदान अतुल्य है. हमने उसके लिये वाइल्ड कार्ड मांगने का फैसला किया है. एआईबीए को कई आवेदन मिलेंगे जिन पर गौर करने के बाद वह फैसला लेगा.’ पांच बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मेरीकोम ने इस बारे में पूछने पर कहा ,‘‘ देखते हैं कि क्या होता है.’
वाइल्ड कार्ड ओलंपिक में भाग लेने वाले देशों की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को दिये जाते हैं. महिला मुक्केबाजी में तीन ओलंपिक वर्गों 51 किलो, 60 किलो और 73 किलो में एक ही वाइल्ड कार्ड उपलब्ध है. अभी तक ओलंपिक के लिये भारत से सिर्फ एक मुक्केबाज शिवा थापा (56 किलो) क्वालीफाई कर सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola