भारत श्रीलंका को 3-0 से हराकर सैग हॉकी के फाइनल में
Updated at : 10 Feb 2016 10:23 PM (IST)
विज्ञापन

गुवाहाटी : गगनप्रीत सिंह के दो गोल से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में श्रीलंका को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसकी भिडंत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी. गगनदीप सिंह (11वें मिनट) ने शानदार मैदानी गोल दागकर भारत के लिये पहला गोल किया जिसके बाद […]
विज्ञापन
गुवाहाटी : गगनप्रीत सिंह के दो गोल से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में श्रीलंका को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसकी भिडंत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी. गगनदीप सिंह (11वें मिनट) ने शानदार मैदानी गोल दागकर भारत के लिये पहला गोल किया जिसके बाद गगनप्रीत सिंह ने 34वें और 64वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला.
इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी थी. उसके लिये उमर ने दूसरे, शाह ने सातवें, कादिर एम ए ने 34वें, रहमान ने 43वें और 65वें और अब्बास ने 58वें मिनट में गोल दागे थे. भारतीय हॉकी टीम 2010 ढाका में हुए खेलों के पिछले चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हार गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




