दक्षिण एशियाई खेल : भारत ने भारोत्तोलन स्पर्धा में 12 स्वर्ण जीते

Updated at : 09 Feb 2016 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण एशियाई खेल : भारत ने भारोत्तोलन स्पर्धा में 12 स्वर्ण जीते

गुवाहाटी : भारतीय भारोत्तोलकों ने आज यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के अंतिम दिन एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया जिससे उनका अभियान 12 स्वर्ण और एक रजत पदक पर समाप्त हुआ. भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा की 15 स्पर्धाओं में भारतीयों ने 12 में स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर दबदबा […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : भारतीय भारोत्तोलकों ने आज यहां 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के अंतिम दिन एक स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया जिससे उनका अभियान 12 स्वर्ण और एक रजत पदक पर समाप्त हुआ. भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा की 15 स्पर्धाओं में भारतीयों ने 12 में स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर दबदबा कायम किया. भारतीय पुरुष भारोत्तोलकों ने आठ स्पर्धाओं में से छह स्वर्ण और एक रजत जबकि महिला भारोत्तोलकों ने सात में से छह स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले.

सुशिला पंवार ने महिलाओं के 75 किग्रा से अधिक वर्ग में कुल 198 किग्रा का वजन उठाकर भारत के लिये आज एकमात्र स्वर्ण पदक जीता. श्रीलंका की इशानी अनुष्का कालुथानत्री ने रजत जबकि नेपाल की तारा देवी पुन ने कांस्य पदक हासिल किया.
पुरुषों के 105 किग्रा से अधिक वर्ग में गुरदीप सिंह 345 किग्रा के कुल वजन से दूसरा स्थान हासिल किया. पाकिस्तान के मोहम्मद नूह दास्तगीर बट्ट ने 360 किग्रा (160 और 200) के वजन से स्वर्ण पदक जीता. श्रीलंका के समन गेडारा ने कांसा हासिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola