ePaper

बैडमिंटन खिलाड़ी से बलात्कार, कोच गिरफ्तार

Updated at : 07 Feb 2016 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी से बलात्कार, कोच गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बैडमिंटन खिलाड़ी आदिवासी बालिका से कथित रुप से बलात्कार के मामले में पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले में स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 14 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदिवासी छात्रा से बलात्कार के मामले […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बैडमिंटन खिलाड़ी आदिवासी बालिका से कथित रुप से बलात्कार के मामले में पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज बताया कि जिले में स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 14 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आदिवासी छात्रा से बलात्कार के मामले में पुलिस ने उसके कोच दानवैध दिनकर (24) को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवासीय विद्यालय की छात्राएं कोच दीनकर से बैडमिंटन सीखने जाती थी. शुक्रवार को जब आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा आवासीय विद्यालय नहीं पहुंची तब उसकी खोजबीन की गई. बाद में पुलिस ने उसे बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में बरामद किया.

अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की तब उसने बताया कि दिनकर ने उसके साथ 29 जनवरी को बलात्कार किया था. इस घटना के बाद वह सदमे में हैं तथा डरी हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा कोच दिनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola