दक्षिण एशियाई खेल में तीरंदाज दीपिका कुमारी का बेहतरीन प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Feb 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन

शिलांग : लंबे समय बाद वापसी कर रहे गत चैंपियन तरुणदीप राय और ओलंपिक में पदक उम्मीद दीपिका कुमारी ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा के अपने अपने क्वालीफिकेशन दौर में बेहतरीन प्रदर्शन किया. भारत कंपाउंड वर्ग में भी शीर्ष पर रहा जिसमें अभिषेक वर्मा और पूर्वाषा शेंडे ने क्रमश: पुरुष और […]
विज्ञापन
शिलांग : लंबे समय बाद वापसी कर रहे गत चैंपियन तरुणदीप राय और ओलंपिक में पदक उम्मीद दीपिका कुमारी ने 12वें दक्षिण एशियाई खेलों की रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा के अपने अपने क्वालीफिकेशन दौर में बेहतरीन प्रदर्शन किया.
भारत कंपाउंड वर्ग में भी शीर्ष पर रहा जिसमें अभिषेक वर्मा और पूर्वाषा शेंडे ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया. एशियाई खेलों के प्रोटोकाल के अनुसार हर देश से दो तीरंदाज एलिमिनेशन राउंड तक पहुंचते हैं. भारत के ओलंपिक तीरंदाज जयंत तालुकदार बाहर हो गए जबकि सेना के तीरंदाज गुरचरण बेसरा और तरुणदीप अंतिम दौर में पहुंचे.
शीर्ष दो पर रहने के बाद भारतीय तीरंदाजों को क्वार्टर फाइनल में बाय मिलेगा. टीम वर्ग में भारत शीर्ष पर रहा जिसमें तालुकदार भी शामिल थे. टीम स्पर्धा में भारत को सेमीफाइनल के लिये बाय मिलेगा. महिला रिकर्व वर्ग में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका और बोंबायला देवी क्रमश: 668 और 646 के स्कोर के साथ पहले दो स्थानों पर रही. लक्ष्मीरानी मांझी कट में प्रवेश नहीं कर सकी.
महिला फुटबाल में भारत ने निचली रैंकिंग वाले मालदीव के साथ गोलरहित ड्रा खेला. वहीं नेपाल ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया. भारत फीफा की महिला फुटबॉल रैंकिंग में 57वें जबकि मालदीव 129वें स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










