यौन शोषण के आरोपों को सरदार सिंह ने झूठा बताया, कहा नहीं हुई है सगाई

Published at :04 Feb 2016 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
यौन शोषण के आरोपों को सरदार सिंह ने झूठा बताया, कहा नहीं हुई है सगाई

नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी महिला मित्र ने उनपर जो भी आरोप लगाये हैं, वे सरासर गलत हैं. सरदार ने कहा कि वह महिला उनकी अच्छी मित्र है, लेकिन रेप के आरोप सरासर झूठे हैं. सरदार सिंह ने आज अपनी सफाई देते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी महिला मित्र ने उनपर जो भी आरोप लगाये हैं, वे सरासर गलत हैं. सरदार ने कहा कि वह महिला उनकी अच्छी मित्र है, लेकिन रेप के आरोप सरासर झूठे हैं.

सरदार सिंह ने आज अपनी सफाई देते हुए बताया कि उनकी दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई थी और उनके घनिष्ठ संबंध थे. लेकिन सरदार ने सगाई की खबरों को से भी इनकार किया. उन्होंने कहा कि वह सगाई की खबरों को खुद ही ट्‌वीट करती थी और फिर उसे रिट्‌वीट भी करती थी.
जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि महिला यह आरोप लगा रही है कि आपने उसका गर्भपात करवाया है, तो सरदार सिंह ने कहा कि जी नहीं ऐसा कुछ नहीं है. वह झूठे आरोप लगा रही हैं.वहीं सरदार सिंह की सफाई के बाद आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि उसने जो कुछ भी कहा है वह सच और इंसाफ के लिए वह कानून का सहारा लेगी.

गौरतलब है कि भारतीय मूल की एक ब्रिटिश नागरिक ने कल सरदार सिंह पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया है. महिला ने यह आरोप भी लगाया कि सरदार ने उसका जबरदस्ती गर्भपात कराया है और अब वह उनसे बात भी नहीं करना चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola