सरदार सिंह मामले की जांच के लिए विशेष इन्क्वायरी टीम गठित

जालंधर : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ भारतीय मूल की ब्रिटिश लड़की द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए लुधियाना पुलिस आयुक्त ने आज एक विशेष इन्क्वायरी टीम का गठन कर दिया है और मामले में तीन दिन में रिपोर्ट तलब की गयी है. लुधियाना के पुलिस आयुक्त परमराज सिंह […]
जालंधर : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ भारतीय मूल की ब्रिटिश लड़की द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए लुधियाना पुलिस आयुक्त ने आज एक विशेष इन्क्वायरी टीम का गठन कर दिया है और मामले में तीन दिन में रिपोर्ट तलब की गयी है.
लुधियाना के पुलिस आयुक्त परमराज सिंह उमरानंगल बातचीत में कहा, ‘‘भारतीय हाकी टीम के कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ भारतीय मूल की ब्रिटिश लड़की ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और इस संबंध में कूम कलां पुलिस थाने में एक शिकायत भी की गयी है.” पुलिस आयुक्त ने बताया, ‘‘मामले में जांच पड़ताल के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है जो इस संबंध में पूछताछ कर तथा इसकी पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट देगी.
इन्क्वायरी टीम को तहकीकात पूरी कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है.” उन्होंने बताया, ‘‘इस टीम की अगुवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सतबीर सिंह करेंगे. इस टीम में उनके अलावा एक सहायक पुलिस आयुक्त तथा कूम कलां के एसएचओ को शामिल किया गया है. टीम में शामिल सदस्यों को यथाशीघ्र मामले की पड़ताल शुरु करने को कहा गया है.” इससे पहले प्रदेश के लुधियाना में भारतीय मूल की एक ब्रिटिश लड़की ने हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है और शिकायत के आधार पर पुलिस आयुक्त ने विशेष इन्क्वायरी दल का गठन किया है. इसके बाद ही आगे की कारर्रवाई की जा सकेगी. सरदार सिंह के खिलाफ कूम कलां पुलिस में दी गयी अपनी शिकायत में ब्रिटेन के लिए अंडर 19 हॉकी खेल चुकी इस लड़की ने आरोप लगाया है कि सरदार से पहली बार वह लंदन ओलंपिक में 2012 में मिली थी. लड़की ने यह भी दावा किया कि इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे.
इसके बाद वह गर्भवती हो गयी लेकिन सरदार के दवाब में उसने बच्च गिरा दिया था. लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि सरदार उसे एक गुरुद्वारे में ले गए और उससे विवाह करने का वादा किया था और अब वह अपने इस वादे से मुकर रहे हैं. लड़की के हवाले से मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि दोनो की सगाई भी दो साल पहले हो चुकी है. दूसरी ओर सरदार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा है वह उस लड़की को जानते हैं लेकिन इस तरह का आरोप सरासर गलत और बकवास है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










