ePaper

विश्व कप से पहले अंडर 17 टूर्नामेंट चाहते हैं भूटिया

Updated at : 02 Feb 2016 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप से पहले अंडर 17 टूर्नामेंट चाहते हैं भूटिया

कोलकाता : भारतीय फुटबॉल के आइकन और एआईएफएफ सलाहकार बाईचुंग भूटिया ने आज कहा कि अगले साल होने वाले अंडर-17 फीफा विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आईएफए शील्ड को भी इस आयु वर्ग के लिये एक टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहिए. भूटिया ने आज यहां एलजी आईएफए शील्ड अंडर-19 टूर्नामेंट की शुरुआत के […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारतीय फुटबॉल के आइकन और एआईएफएफ सलाहकार बाईचुंग भूटिया ने आज कहा कि अगले साल होने वाले अंडर-17 फीफा विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आईएफए शील्ड को भी इस आयु वर्ग के लिये एक टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहिए.

भूटिया ने आज यहां एलजी आईएफए शील्ड अंडर-19 टूर्नामेंट की शुरुआत के अवसर पर कहा, ‘‘मैं उनसे केवल एक साल के लिये अंडर-17 आयु वर्ग के टूर्नामेंट के आयोजन का आग्रह कर रहा हूं क्योंकि अगले साल वे विश्व कप में खेलेंगे.

यह बहुत अच्छा होगा यदि एलजी 2017 में एक साल के लिये किसी बड़ी योजना के साथ आये. यदि संभव हो तो इसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के तौर पर आयोजित करो. ” उन्होंने कहा, ‘‘यदि संभव हो तो हम यूरोप और दक्षिण अमेरिका से क्वालीफाई करने वाले देशों की टीमों को बुलाकर इसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट बना सकते हैं. यदि आयु वर्ग की बात आती है तो हमारे पास कोई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट नहीं है. मुझे लगता है कि यह हमारे पास बहुत बड़ा मौका है. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola