ePaper

ऑस्ट्रेलियाई ओपन : लगातार 27वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, सेरेना भी क्‍वाफा में

Updated at : 24 Jan 2016 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ओपन  : लगातार 27वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच, सेरेना भी क्‍वाफा में

मेलबर्न : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने आज विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. दस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच को फ्रांस के जाइल्स सिमोन के खिलाफ 6-3, 6-7:1-7:, 6-4, 4-6, 6-3 […]

विज्ञापन

मेलबर्न : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने आज विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. दस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच को फ्रांस के जाइल्स सिमोन के खिलाफ 6-3, 6-7:1-7:, 6-4, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज करने के लिये चार घंटे 32 मिनट कोर्ट पर बिताने पड़े.

वह लगातार 27वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका सामना जापान के केई निशिकोरी से होगा. जोकोविच मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये. उन्होंने 100 बेजा गलतियां की जिनमें चार बैकहैंड ड्राप शाट भी शामिल हैं.

जोकोविच और सिमोन के बीच काफी लंबी रैलियां देखने को मिली. फ्रांसीसी खिलाड़ी ने अपने रक्षात्मक खेल से भी जोकोविच को परेशान किया और दूसरे सेट में 11 ब्रेक प्वाइंट बचाकर उसे टाईब्रेकर तक ले गया. सिमोन ने कुल 25 में से 19 ब्रेक प्वाइंट बचाये. महिला एकल में विश्व में नंबर एक अमेरिकी खिलाडी और मौजूदा चैंपियन सेरेना विलियम्स ने रुस की मार्गरिटा गासप्रायन को टेनिस का कड़ा सबक सिखाते हुए केवल 55 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया.

क्वार्टर फाइनल में उन्हें अब एक और रुसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा का सामना करना होगा. सेरेना ने 2004 के बाद शारापोवा के खिलाफ हर मैच में जीत दर्ज की है जिनमें पिछले साल का ऑस्ट्रेलियाई ओपन का फाइनल भी शामिल है. पांच बार की ग्रैंडस्लैम विजेता शारापोवा ने 12वीं वरीय बेलिंडा बेनसिच को 7-5, 7-5 से पराजित किया.

सेरेना ने जीत के बाद दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि अगले दौर में उनका सामना किससे होगा. जब उन्हें याद दिलाया गया कि उन्हें शारापोवा से भिड़ना है, उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास गंवाने के लिये कुछ भी नहीं है. हम दोनों ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगी. यह रोमांचक होगा. ”

ग्रैंडस्लैम में 21 खिताब जीतने वाली इस 34 वर्षीय खिलाडी ने इससे पहले रुस की एक अन्य खिलाडी डारिया कस्ताकिना को 44 मिनट में हराया था और अब 58वीं रैकिंग की गासप्रायन का नंबर था. इस बीच पुरुष एकल में निशिकोरी ने टूर्नामेंट में अब तक अपनी सर्वश्रेष्ठ टेनिस का प्रदर्शन करके जो विल्‍फ्रेड सोंगा को दो घंटे से थोड़ा अधिक समय में 6-4, 6-2, 6-4 से हराया.

इस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने सर्वश्रेष्ठ परिणाम की भी बराबरी की. इससे पहले वह 2012 में भी अंतिम आठ में पहुंचे थे. टामस बर्डिच ने भी राबर्टा बातिस्ता आगुट को पांच सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-3, 1-6, 6-3 से हराकर लगातार छठे साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. यह मैच तीन घंटे 18 मिनट तक चला. वह क्वार्टर फाइनल में रोजर फेडरर और डेविड गोफिन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिडेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola