ePaper

हॉकी इंडिया लीग : लांसर्स ने मुंबई को 4-2 से हराया

Updated at : 21 Jan 2016 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग : लांसर्स ने मुंबई को 4-2 से हराया

भुवनेश्वर : कलिंगा लांसर्स ने पहले मैच में मिली शिकस्त के बाद वापसी करते हुए आज यहां हॉकी इंडिया लीग में दबंग मुंबई को 4-2 से हरा दिया. मध्यांतर तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही थी लेकिन अगले 30 मिनट में दोनों टीमों ने तीन गोल दागे जो सभी मैदानी गोल थे. […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : कलिंगा लांसर्स ने पहले मैच में मिली शिकस्त के बाद वापसी करते हुए आज यहां हॉकी इंडिया लीग में दबंग मुंबई को 4-2 से हरा दिया. मध्यांतर तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही थी लेकिन अगले 30 मिनट में दोनों टीमों ने तीन गोल दागे जो सभी मैदानी गोल थे. मौजूदा टूर्नामेंट के नये नियमों के अनुसार प्रत्येक मैदानी गोल को दो गोल के बराबर गिना जाता है.

लांसर्स को अपने पहले मैच में 18 जनवरी को उत्तर प्रदेश विजार्ड्स के खिलाफ 6-8 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. आज के मैच में पहला गोल दबंग मुंबई की ओर से 35वें मिनट में फ्लोरियन फाक्स ने किया. एडम डिक्सन ने 45वें मिनट में लांसर्स को बराबरी दिलाई जबकि ग्लेन टर्नर ने 51वें मिनट में एक और गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola