PBL : श्रीकांत की ली पर जीत के बावजूद हैदराबाद ने बेंगलुरू को हराया

Published at :03 Jan 2016 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
PBL : श्रीकांत की ली पर जीत के बावजूद हैदराबाद ने बेंगलुरू को हराया

मुंबई : भारत के सबसे अधिक रैंकिंग के पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने आज यहां मलेशिया के विश्व में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई को हराया लेकिन उनकी टीम बेंगलुरू हाटगन्स को इसके बावजूद प्रीमियर बैडमिंटन लीग में आज यहां हैदराबाद हंटर्स से 2-3 से हार का सामना करना पडा. हैदराबाद ने श्रीकांत […]

विज्ञापन

मुंबई : भारत के सबसे अधिक रैंकिंग के पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने आज यहां मलेशिया के विश्व में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ली चोंग वेई को हराया लेकिन उनकी टीम बेंगलुरू हाटगन्स को इसके बावजूद प्रीमियर बैडमिंटन लीग में आज यहां हैदराबाद हंटर्स से 2-3 से हार का सामना करना पडा. हैदराबाद ने श्रीकांत और ली के बीच मुकाबले से पहले ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली थी.

हैदराबाद ने पहले मैच में खराब शुरुआत की. महिला एकल में थाईलैंड की सुपनिदा केटेथोंग को बेंगलुरु की सुओ दी के हाथों 15-11, 15-11 से हार का सामना करना पडा. हैदराबाद की पुरुष युगल जोड़ी डेनमार्क के कार्सटन मोगेनसेन और इंडोनेशिया के मार्किस किडो ने बेंगलुरु की मलेशियाई जोड़ी थीन हाउ और किम वाह लिम को 13-15 15-9 15-14 से हरा दिया. बेंगलुरु के समीर वर्मा के सामने पुरुष एकल में अपने से अधिक रैंकिंग के पी कश्यप की चुनौती थी.

यह ट्रंप मैच था जिसमें कश्यप ने 15-14 15-13 से जीत दर्ज की. इससे हैदराबाद ने 3-0 की अजेय बढ़त बना दी. इसके बाद आगे के दोनों मैच औपचारिक रह गये. इनमें मलेशिया के विश्व में पांचवें नंबर के खिलाड़ी ली और नौवें नंबर के श्रीकांत के बीच का मुकाबला भी था. बेंगलुरु की अश्विनी पोनप्पा और डेनमार्क के उनके जोड़ीदार जोचिम फिशर नीलसन ने मिश्रित युगल में हैदराबाद की ज्वाला गुटा और किडो को 15-13, 15-13 से हराया. इसके बाद श्रीकांत ने ली को 15-12 6-15 15-7 से पराजित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola