किसी भी मैच को हलके में नहीं ले सकते : पीवी सिंधू
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अगले महीने शुरु हो रहे प्रीमियर बैडमिंटन लीग से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने आज कहा कि 15 अंकों के नये प्रारुप से मुकाबले रोचक होंगे और किसी भी मैच को हलके में नहीं लिया जा सकेगा. सिंधू ने कहा ,‘‘ लीग रोमांचक होगी क्योंकि कुछ नये नियम लागू […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अगले महीने शुरु हो रहे प्रीमियर बैडमिंटन लीग से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने आज कहा कि 15 अंकों के नये प्रारुप से मुकाबले रोचक होंगे और किसी भी मैच को हलके में नहीं लिया जा सकेगा. सिंधू ने कहा ,‘‘ लीग रोमांचक होगी क्योंकि कुछ नये नियम लागू किये जा रहे हैं.
ऐसे में कोई भी खिलाड़ी कोताही नहीं बरत सकेगा.” उसने कहा ,‘‘ इसके अलावा 15 अंक होने से हमें पूरे समय अच्छा प्रदर्शन करना होगा. यह काफी रोमांचक होगा और हर दिन कोई नयी टीम अंकतालिका में शीर्ष पर हो सकती है.” चेन्नई स्मैशर्स के लिये खेलने वाली सिंधू की टीम में सोनी डी कुंकोरो, सिमोन सांतोसो, प्रणाव जेरी चोपडा, क्रिस एडकाक जैसे खिलाड़ी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










